- Hindi News
- भोड़िया बिश्नोईयान में कुत्तों ने काले हिरण को नोचा
भोड़िया बिश्नोईयान में कुत्तों ने काले हिरण को नोचा
मंडी आदमपुर | गांवभोडिय़ा बिश्नोईयान में गुरुवार को कुत्तों के नोचने से काले हिरण की मौत हो गई। इससे पूर्व हिरण को गोली लगने की आशंका के चलते जीव प्रेमी समिति के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए हिसार ले गए। आदमपुर जीव रक्षा समिति के ब्लॉक उपप्रधान विनोद खिलेरी ने बताया कि गांव भोड़िया बिश्नोईयान में सब्दा जांगू के खेत में काले हिरण पर कुत्तों ने हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया। सहदेव कालीरावणा और जांगू ने घायल हिरण को उपचार के लिए आदमपुर की गोशाला में पहुंचाया। जहां हिरण की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में हिरण के शिकार की आशंका के चलते हिसार एचएयू में इंस्पेक्टर रामेश्वरदास जिला प्रधान कृष्ण राड़ की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिरण की मौत कुत्तों के नोचने से हुई।