- Hindi News
- प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़ने की बारी : डॉ. चंद्रा
प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़ने की बारी : डॉ. चंद्रा
जीटीवीके मालिक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुभाष चंद्रा ने गुरुवार को हिसार से पार्टी प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के लिए समर्थन जुटाया। सुबह कृष्णा मंडी स्थित अपने आवास पर समर्थकों से मिले और फिर अग्रसेन मार्केट स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
डॉ. चंद्रा ने कहा कि जिस तरह केंद्र में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम जनता ने किया, वैसे ही प्रदेश में भी जनता कांग्रेस का सफाया करने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह हर समय आपके साथ रहेंगे और उनकी व्यवस्था भी साथ रहेगी। डाॅ. कमल भाजपा ही नहीं अपितु हम सबके साझे प्रत्याशी हैं और हम सभी उनकी जीत के लिए जी जान से काम करेंगे। हिसार के विकास के लिए जो सपना उन्होंने देखा है, उस सपने को डाॅ. कमल गुप्ता विधायक बनकर पूरा करेंगे। इस कार्य में वह उनका भरपूर सहयोग करेंगे। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि सुभाष चंद्रा उनके लिए चुनावी रूपी समर में सारथी हैं। वह अर्जुन की तरह उनके आदेशों की पालना करेंगे।
चंद्रा ने हिसार के विकास को लेकर जो योजना तैयार की है वो उस कार्य में उनके सहायक के रूप में काम करेंगे। प्यारेलाल लाहौरिया, जगदीश तोशामिया, डाॅ. योगेश बिदानी, रवि सैनी, नरेश सिंगल, सुजीत कुमार, रविंद्र त्यागी, बाबूलाल अग्रवाल, सुरेश गोयल, अनिल बंसल, नरेश बंसल, कांशीराम गोयल, रामनिवास सीए, मोहनलाल लाहौरिया, अमर गोयल, अनिल कुकड़ेजा, विक्रांत धमीजा आदि उनके साथ थे। उधर, भाजपा महिला मोर्चा ने डा. गुप्ता के समर्थन में सेक्टर 13, एकता नगर संत नगर में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व डाॅ. कमल गुप्ता की धर्मप|ी डाॅ. प्रतिमा गुप्ता ने किया।
डा. चंद्रा जनसेवा के लिए कार्यालय खोलेंगे
जीनेटवर्क के चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्रा के गुरुवार को अपने आवास पर लोगों से मिले। शहरवासियों ने नगर के विकास सुधार के लिए कुछ सुझाव उनके सामने रखे। डाॅ. चंद्रा ने उन्हें बताया कि नगर के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने और नगर की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ योजनाओं पर विचार चल रहा है जिन्हें भविष्य में क्रियान्वित किया जाएगा। वे 16 अक्टूबर को हिसार में जनसेवा कार्यों के लिए कार्यालय स्थापित करेंगे। पूर्व पार्षद डाॅ. दयानंद शर्मा, दयानंद बंसल, कृष्ण खारिया पवन खारिया आदि भी मौजूद थे।
भाजपा क