- Hindi News
- दलितों और पिछड़ों के सबसे बड़े हितैषी थे देवीलाल : दिग्विजय
दलितों और पिछड़ों के सबसे बड़े हितैषी थे देवीलाल : दिग्विजय
सांसद दीपेंद्र सीएम पर साधे निशाने
जींद रैली के बाद उखड़ जाएंगे विरोधियों के तंबू : दिग्विजय
इनसो अध्यक्ष ने की नलवा में जनसभा
हिसार | इनसोके राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर करारा हमला बोला है। इस बार सीएम के बेटे रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प|ी हेमश्वेता मिर्धा की संपत्ति लोकसभा चुनाव के दैारान दाखिल किए शपथ-पत्र में चल-अचल संपत्ति दर्ज कराने के मामले में घेरा है। दिग्विजय ने आरोप लगाते हुए कहा सांसद दीपेंद्र की प|ी फिलहाल दो-दो कंपनियों के डायरेक्टर पदों पर आसीन हैं। ऐसे में कांग्रेस और चुनाव आयोग को पूरे मामले को संज्ञान में लेना चाहिए। चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। यदि सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण लेंगे। अर्बन एस्टेट स्थित अपने आवास पर दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। मीडिया को कुछ दस्तवेज भी सौंपे।
नलवा हलके में इनेलो की जनसभा को संबोधित करते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला। उन्होंने जींद रैली का कार्यकर्ताओं को न्योता दिया।
इनेलो के प्रत्याशी अनूप धानक उकलाना हलके में प्रचार करते हुए।