पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी गतिविधियों की निगरानी के लिए टीम

चुनावी गतिविधियों की निगरानी के लिए टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चम्मच से चमचे तक का हिसाब रखेंगे नेताजी

12 सदस्यों की टीम आदमपुर िवस क्षेत्र के बूथों पर रखेगी पैनी निगाह

हिसार| विधानसभाचुनाव के दौरान चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 12 सदस्यों को स्थायी निगरानी टीम में नियुक्त किया गया है। इस टीम के सदस्य आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। क्षेत्रवार निगरानी टीम में दो सदस्यों को शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एमएल कौशिक ने बताया कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता हेमंत मित्तल को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बीड़ बाबरान, घोड़ा फार्म, ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर, ढंढूर, राजीव नगर, ठसका, दुर्जनपुर, काजला, न्योली खुर्द, मलाहपुर, जाखोद खेड़ा, लाडवी, ढाणी पीरांवाली, चिनवास, जगाण, महलसरा, मोठसरा, असरांवा के सभी बूथों की चुनावी निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। उनके साथ एएसआई रणधीर सिंह अपनी सेवाएं देंगे। इसी प्रकार एचएयू के एसडीई एके बजाज को गांव ढाणी खासा, काली रावण, खैरमपुर, सारंगपुर, कोहली, गांव आदमपुर, मंडी आदमपुर, किशनगढ़, खारा बरवाला, सदलपुर, ढाणी सदलपुर, चाबरवाल, भोडिय़ा बिश्नोई यान, भाणा, सलेमगढ़, काबरेल, सीसवाल, ढाणी कुम्हारान मोहब्बतपुर के सभी बूथों के निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। साथ एएसआई सुरेश कुमार निगरानी करेंगे।

हुडा के कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र सिंह को गांव चुली बागडिय़ान, चुली खुर्द, चुली कलां, दड़ौली, मोडाखेड़ा, घुड़साल, बगला, चंदन नगर, संजय नगर, सुण्डावास, खारिया, डोभी, बालसमंद, बुडाक, बाण्डा हेड़ी, तलनवाली, कुतिया खेड़ी चौधरीवास के बूथों की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। उनके साथ एएसआई सतपाल सिंह अपनी सेवाएं देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के डीजीएम आरएस मलिक को बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी खान बहादुर, ढाणी मीरदाद, पंघाल, ढाणी गारन, देवीगढ़ पुनिया, सरसौद, बिछपड़ी, जेवरा, खेड़ी बर्की, बाडो पट्टी, बरवाला शहर, ढाणी प्रेम नगर, बहबलपुर जुगलान के बूथों की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। उनके साथ एएसआई सुभाष चुनावी निगरानी करेंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के डीजीएम एसएस कथुरिया गांव राजली, सुलखनी, बुगाना, धिकताना, तलवंडी, धांसू, खरकड़ी, खोखा, न्याणा, मिर्जापुर, ढाणी रायपुर, र