पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीडी पर होने वाले खर्च का देना होगा पूरा ब्योरा

सीडी पर होने वाले खर्च का देना होगा पूरा ब्योरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जिलानिर्वाचन अधिकारी एमएल कौशिक के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान उपयोग में लाई जानी वाली सीडी में जो विषय वस्तु है, उसकी स्क्रिप्ट की तीन प्रतियां मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मानिटरिंग कमेटी की समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। सीडी पर होने वाले खर्च का पूरा ब्योरा भी अवश्य देना होगा। उन्होंने दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार चुनाव प्रचार से संबंधित विज्ञापन देने से पहले विषय वस्तु चेक अवश्य कर लें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही होनी चाहिए, अन्यथा उम्मीदवार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी।

चुनाव आयोग का निर्देश