- Hindi News
- नामांकन में पांच समर्थकों के साथ जा सकेंगे प्रत्याशी
नामांकन में पांच समर्थकों के साथ जा सकेंगे प्रत्याशी
हिसार | राजनीतिकपार्टी एवं उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में अपने साथ अधिकतम तीन वाहन ही ले जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में मात्र पांच व्यक्ति (उम्मीदवार सहित) उपस्थित रह सकते हैं। राजनीतिक उम्मीदवारों/ प्रस्तावकों द्वारा अपने नामांकन 20 से 27 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में भरने के लिए जा सकते हैं।
तीन वाहनों की अनुमति