- Hindi News
- खरकड़ी से मेरा पारिवारिक रिश्ता: डॉ. सूरा
खरकड़ी से मेरा पारिवारिक रिश्ता: डॉ. सूरा
हिसार | बरवालाविधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा कि खरकड़ी गांव से उनका राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। इस पारिवारिक रिश्ते को जिस प्रकार से ग्रामीणों ने निभाया है, उसे मैं कभी भूला नहीं पाऊंगा। डॉ. सूरा गुरुवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव खरकड़ी में ग्रामीणों से डोर टू डोर रूबरू हो रहे थे। गांव में व्याप्त समस्याओं से डॉ. सूरा को अवगत कराया। डॉ. सूरा ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि गांव के बुजुर्गों का हाथ हमेशा उनके सिर पर रहा है। आज वे राजनीति के जिस पायदान पर हैं, यह बुजुर्गों के इसी आशीर्वाद का परिणाम है।