- Hindi News
- रतन जिंदल भी उतरे प्रचार में, चिकित्सकों से मिले
रतन जिंदल भी उतरे प्रचार में, चिकित्सकों से मिले
जिंदलस्टेनलेस के चेयरमैन और हिसार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक रतन जिंदल भी चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। गुरुवार को रतन ने चिकित्सकों से मुलाकात कर शहर को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में उद्योगपति अभिराम तायल ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल हिसार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी 10 साल की सेवा से हिसार में काफी बदलाव आया है। इस बदलाव में चिकित्सक समुदाय की सराहनीय भूमिका है। पिछले 50 साल से जिंदल परिवार हिसार के विकास और हिसार वासियों की सेवा में जुटा हुआ है। डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में रतन जिंदल के साथ मुख्य रूप से डाॅ. अजय सिंह, डाॅ. रविंद्र गुप्ता, डाॅ. सुभाष मित्तल, डाॅ. विवेक गुप्ता, डाॅ. पीएस धवन, डाॅ. संदीप कालड़ा और डाॅ. एनडी गुप्ता शामिल रहे।
उद्योगपति रतन जिंदल अपनी माता सावित्री जिंदल के लिए प्रचार करते हुए।