पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी चलाएगी पोल खोल अभियान

आम आदमी पार्टी चलाएगी पोल खोल अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | विधानसभाचुनाव को लेकर पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए हत्थकंडे अपना रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी है। संगठन को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रदेश स्तर पर पोल खोल अभियान चलाएंगे। यह अभियान 19 सितंबर से लेकर 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के हर गांव में जाकर लोगों को वोट का महत्व बताएंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन जय हिन्द हिसार स्थित जाट धर्मशाला में गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका मकसद है प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जोड़ना और संगठन को मजबूत करना है। संगठन मजबूत होने के बाद वे जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि वे भ्रष्टाचार, किसानों के मुद्दे, छात्रों की समस्या, आमजन की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे। नवीन ने बताया कि पोल खोल अभियान में पार्टी के एक हजार सदस्य टीम बना कर जिला वाइज हर गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान पार्टी के सदस्यों को बताएंगे कि किसी पार्टी के नेता ने उनके लिए क्या किया।