- Hindi News
- हजकां और भाजपा का कोई जनाधार नहीं : अरोड़ा
हजकां और भाजपा का कोई जनाधार नहीं : अरोड़ा
हिसार | इनेलोके प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और डॉ. अजय चौटाला सहित अन्य नेताओं के खिलाफ जो साजिश रची थी, उसका पर्दाफाश हो चुका है। प्रदेश की जनता में कांग्रेस और हुड्डा के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। वहीं हजकां और भाजपा जैसी पार्टियों का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। अब लोग इनेलो की ओर से आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। वह गुरुवार शाम पंजाबी धर्मशाला में हिसार हलके के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 25 सितंबर को जींद में चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का न्योता भी दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता हलकाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सैनी ने की, जबकि मंच संचालन मनविंद्र सेठी ने किया। सम्मेलन को इनेलो जिलाध्यक्ष उमेद सिंह लोहान और शहरी अध्यक्ष हनुमान ऐरन ने भी संबोधित किया।