पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव मंदिर पर रेलवे फाटक तक नहीं बन सका : गौतम

शिव मंदिर पर रेलवे फाटक तक नहीं बन सका : गौतम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हिसारको पेरिस बनाने का दावा करने वाली हिसार की विधायक सावित्री जिंदल आज तक शिव कालोनी में रेलवे फाटक नहीं बनवा पाई, वहीं उन्हीं के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में पुलों का जाल बिछाकर विकास के मामले में हिसार वासियों को ठेंगा दिखा रहे हैं। यह बात हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई के पुत्र स्टार प्रचारक भव्य बिश्नोई तथा प्रदेश सचिव गौतम सरदाना ने सूर्य नगर के पास स्थित शिव काॅलोनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कालोनी निवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेलवे फाटक नहीं होने के कारण यहां के लोग भय के साये में जीने को मजबूर है। यहीं बिजली, पानी सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी यहां के लोग लंबे समय से तरस रहे हैं।