- Hindi News
- फूड सप्लाई इंस्पेक्टर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
फूड सप्लाई इंस्पेक्टर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
विजिलेंसटीम ने फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर आजाद सिंह को शुक्रवार को रिश्वत लेने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि भिवानी रोहिला निवासी आजाद सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आजाद सिंह ने गांव चारनौंद के डिपो संचालक रमेश कुमार से गेहूं का मांग पत्र पास करने के एवज में 12500 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर काफी समय तक रमेश मामले को टालता रहा, लेकिन वह नहीं माना तो उसने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी। बाद में आजाद सिंह 10 हजार की रिश्वत लेने को तैयार हो गया।
उसने रमेश को पैसे लेकर शुक्रवार को ऑफिस में बुलाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने आजाद सिंह को मौके पर दबोच लिया। विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, एसआई गोपालाराम, सदानंद, एएसआइ बलराम, जिलेसिंह, हेड कांस्टेबल रामफल, सतपाल, गुरदेव और विनोद कुमार शामिल थे।
रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया खाद्य आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर।
> 29नवंबर कोवन विभाग की ब्लॉक ऑफिसर मामराज को 4 हजार के रिश्वत के आरोप में पकड़ा।
> 1दिसंबर कोभट्टू तहसील में कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र 2 हजार की घूस लेते गिरफ्तार।
> 11दिसंबर कोहरियाणा उद्योग विकास निगम के एक्सईएन अशोक 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े।