- Hindi News
- नए साल में टोल फ्री नंबर 18001804334 पर दर्ज होंगी बिजली की शिकायतें
नए साल में टोल फ्री नंबर 18001804334 पर दर्ज होंगी बिजली की शिकायतें
बिजलीआपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम केवल एक ही टोल फ्री टेलीफोन नंबर ‘‘18001804334’’ रखने पर विचार कर रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण हरियाणा बिजली नियामक आयोग की ओर से तय किए मानकों के मुताबिक हो सकेगा। निगम के कार्यालयों में फिलहाल शिकायत दर्ज करवाने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाए गए टेलीफोन नंबर 31 दिसंबर के बाद बंद करने की संभावना है।
कार्रवाई> उपभोक्ताबिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतें टोल फ्री टेलीफोन नंबर ‘‘18001804334’’ पर डॉयल करके कॉल सेंटर पर दर्ज करा सकते हैं। जहां कॉल सुनकर शिकायतें तुरंत संबंधित लाइन स्टाफ तक पहुंचा दी जाती है।
निगरानी> तयसमय में शिकायतों का निपटान नहीं होने पर शिकायतें स्वतः उच्च अधिकारी को चली जाती है। कॉल सेंटर के माध्यम से दर्ज शिकायतों के निवारण पर उच्च अफसराें की निगरानी।
शिकायतें> उपभोक्तासेवा, बिलिंग, नए कनेक्शन, प्रणाली सुधार आदि से संबंधित शिकायतों को भी टोल फ्री टेलीफोन नंबर के माध्यम से कॉल सेंटर में दर्ज करवा सकते हैं।