पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बसों में लगेंगे कैमरे

रोडवेज बसों में लगेंगे कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेजपरिवहन निगम अब बसों के अंदर लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगा। हिसार डिपो के अाला अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज की बसों के अंदर सीसीटीवी लगाए जाने के आदेश चंडीगढ़ मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए हैं।

बता दें कि हिसार डिपो की 206 बसें रफ्तार भर रही हैं। इनमें से अधिकतर बसें लंबे रूटों पर आवागमन करती हैं। हिसार डिपो की तरफ से इन बसों की लिस्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी है। प्रदेश भर में 3400 रोडवेज की बसें चल रही हैं।

हेल्पलाइननंबर भी होंगे

रोडवेजकी बसों में सीसीटीवी कैमरे के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 भी अंकित किया जाएगा। यह नंबर बस के अंदर चालक के पास वाले शीशे के ऊपर लिखा जाएगा। इस नंबर पर छेड़छाड़ या अन्य शरारत की सूचना पुलिस को दी जा सकेगी। वहीं कैमरों की मदद से हर गतिविधि

सर्व कर्मचारी महासंघ के प्रधान राजपाल नैन ने कहा कि रोडवेज परिवहन निगम का फैसला अच्छा है। इससे जहां बहू-बेटियां सुरक्षित होकर रोडवेज की बसों में सफर कर सकेंगी साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था में भी सुधार होगा। साथ ही बसों में मुसाफिरों के सामान चोरी होने की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।