पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया मिलने पर किसानों का हंगामा

यूरिया मिलने पर किसानों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईअनाज मंडी में यूरिया मिलने के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। यूरिया लेने के लिए किसान शुक्रवार सुबह अनाज मंडी की 23 नंबर की दुकान के बाहर लाइन में खड़े हो गए थे। 3-4 घंटे तक खड़े रहे, लेकिन यूरिया खाद नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि जब किसान लाइन में लगे थे तो यूरिया लेने के लिए पर्ची काटनी बंद कर दी गई। इसके बाद सभी किसानों से कहा गया कि यूरिया खत्म हो गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि बाद में जान पहचान वालों को यूरिया दी गई है। वहीं, दुकानदार का कहना है कि यूरिया के 3000 कट्टे आने थे, लेकिन 2000 कट्टे आए हैं। खाद 26 नवंबर के बाद ही आई है। इसी कारण ये परेशानी हो रही है। एडीअो डॉ. बलविंद्र ने बताया कि एक किसान को यूरिया के पांच कट्टे दिए जा रहे हैं। यूरिया बांटने का काम सुबह 7 बजे शुरू कर दिया गया था।

किसान बोले- घंटों खड़े रहे, पर नहीं मिली खाद

सिंघरान के किसान ब्रह्म दत्त फोगाट ने बताया कि वह सुबह 10 बजे यूरिया लेने के लिए लाइन में लगा था लेकिन तीन घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली।

नई अनाज मंडी में खाद की दो वेरायटी आई हैं साधारण खाद का कट्टा 270.50 रुपये का है और नीम कोडिड का 285 रुपये का। यूरिया खाद लेने के लिए किसानों में मारामारी मची हुई है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई किसान बैरंग लौट गए।

किसान जयपाल ने बताया कि वह सुबह 8 बजे आया था। 12 बजे तक लाइन में लगे रहे लेकिन बाद में कहा गया कि खाद खत्म हो गई है।