पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार हों

चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार हों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणारोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने बवानीखेड़ा के पास भिवानी डिपो के परिचालक से मारपीट करके उसे घायल करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों से इस तरह की मारपीट सहन नहीं होगी। किरमारा ने कहा कि पिछले दिनों रोहतक में लड़कियों से छेड़छाड़ मामले में चालक-परिचालक को केवल इसलिए निलंबित कर दिया गया था कि उन्होंने छेड़छाड़ करने वालों को रोका नहीं।

भिवानी की घटना इसके विपरीत है, लेकिन परिवहन विभाग एवं भिवानी पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीर नहीं है। भिवानी डिपो के परिचालक ने जब लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को रोका तो उन्होंने रंजिश के कारण परिचालक से केवल मारपीट की बल्कि उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस तरह के शरारती युवक हर रूट पर हर बस में मिलेंगे, लेकिन सख्त कार्यवाही के अभाव में उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।