हिसार | महिला रक्षक समिति की बैठक शुक्रवार को समिति प्रधान विजय भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के वर्तमान हालात में महिला सुरक्षा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति प्रधान विजय भारती ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर हालात उनके कारणों को समझना होगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के लिए अधिक अवसर तभी उपलब्ध होंगे, जब सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट की उम्र 58 वर्ष हो। प्रदेश सरकार का सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष से घटा कर 58 वर्ष करने का निर्णय सही है अौर समाज के हित में है।