पुलिस ने मांगी 5 दिन की मोहलत
हिसार | पेट्रोलपंप संचालकों की हड़ताल से घबराए पुलिस के अफसरों ने व्यापारियों को कड़ी सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया है। थाना, चौकी और पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी गश्त देने में कोताही तो नहीं बरत रहे, इसके लिए स्वयं एसपी विकास धनखड़ सादा वर्दी में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ निरीक्षण करेंगे। गुरुवार को पंप संचालकों के साथ पुलिस कप्तान की हुई वार्ता के ऐसे ही परिणाम निकले। जबकि बरवाला पंप संचालक से लूट और जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों को तीन-चार दिनों में पकड़ने का वक्त मांगा। इस पर पंप संचालकों ने पुलिस प्रशासन को घटना का पांच दिन में खुलासा करने का वक्त दिया है। विस्तृतपेज-2