पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग हॉस्टल में भूत भूत चिल्लाकर तीन छात्राएं हुईं बेहोश, ओपीडी में निकला सांप

नर्सिंग हॉस्टल में भूत-भूत चिल्लाकर तीन छात्राएं हुईं बेहोश, ओपीडी में निकला सांप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पताल में बुधवार रात और गुरुवार सुबह अफरातफरी का माहौल रहा। दरअसल, नर्सिंग हॉस्टल की छात्राओं ने शिकायत की कि उन्होंने काले कपड़े वाले किसी साये को देखा है। इससे घबराकर रात को दो छात्राएं भूत-भूत चिल्लाती हुईं बेहोश हो गईं, उन्हें अस्पताल की एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। वहीं सुबह ओपीडी के कमरा नंबर सात में मरीजों की जांच के दौरा सांप के आने से डॉक्टरों और मरीजों में दहशत फैल गई।

बीती रात नर्सिंग छात्राएं हॉस्टल में दो छात्राएं एक कमरे में पढ़ाई कर रही थीं। एक किसी काम से कमरे से बाहर आई तो उसे परिसर में काले कपड़ों में एक साया नजर आया। उसने सहेली को आवाज लगाई। दोनों छात्राओं ने भूत भूत चिल्लाकर शोर मचाया। इस पर हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। भय के कारण दोनों छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां एक घंटे बाद होश आया।

ऐसी कोई चीज नहीं

सिविल अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में पत्थर फेंके जाने की सूचना मिली थी। मगर इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। हेडकांस्टेबल, अनाजमंडी चौकी

भूत या काले साये जैसी कोई चीज नहीं होती है। कभी कभी हारर मूवी देखने, भूतों से संबंधित कोई स्टोरी सुनने और ऐसी ही किसी बातचीत इंसान काे मानसिक तौर पर परेशान कर देती है। इससे इंसान उसी तरह की चीजों के बारे में सोचने लगता है। जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है।

डॉ.संदीप राणा, मनोवैज्ञानिक,विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान जीजेयू।

वहीं ओपीडी में सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब रूम नंबर 7 में अचानक सांप निकल आया। सांप के निकलते ही कमरे में मरीजों और डॉक्टरों भगदड़ मच गई। सभी घबरा कर कमरे से बाहर गए। दिनभर ओपीडी में खाली कुर्सियां पड़ी रहीं। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे सिविल अस्पताल के कमरा नंबर 7 में डॉ. सीबी बंसल और डॉ. जिनेंद्र मरीजों की जांच कर रहे थे। इसी बीच जब डॉ. बंसल एक मरीज की जांच कर रहे थे तो अचानक पीछे की दीवार के हिस्से से सांप निकल आया। मरीज की नजर सांप पर पड़ गई। इससे वह घबराकर चिल्लाता हुआ कमरे से बाहर निकल आया। इसके बाद डॉक्टरों ने सांप को देखा तो वे भी बाहर गए। सांप की दहशत के कारण एक के बाद एक मरीज, डॉक्टर और कर्मचारी कमरे से बाहर गए। इसके बाहर जांच के लिए कतार में खड़े मरीजों में भी अफरातफरी मच गई। कमरे के बाहर मरीजों के