पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीआई की 2 एटीएम ताेड़ लाखों रुपये लूटे

एसबीआई की 2 एटीएम ताेड़ लाखों रुपये लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं के 7 मोबाइल और नकदी उड़ाई

भास्कर न्यूज | हिसार/बरवाला

दोएटीएम तोड़कर तीन नकाबपोश बदमाश लाखों रुपये लूट ले गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ये दोनों एटीएम बरवाला में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शहर के बीचोंबीच एक ही केबिन में लगी हैं। हालांकि वह यहां से कितना रुपया चुरा ले जाने में कामयाब हुए हैं इस बारे में अभी पूरी जानकारी बैंक प्रबंधन नहीं दे पाया है।

घटना बुधवार रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश नोटों की गड्डियां ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बैंक के अनुसार दोनों एटीएम की 40-40 लाख रुपयों की क्षमता है।

बैंक अधिकारी श्याम सुंदर ठकराल ने बताया कि एटीएम का एसी खराब होने के कारण पिछली रात गार्ड सुरेश एटीएम कक्ष में गर्मी के कारण नहीं सोया था। गुरुवार सुबह उन्हें गार्ड सुरेश कुमार ने एटीएम में वारदात होने के संबंध में सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर आए तो देखा एटीएम का शटर उखड़ा हुआ था शटर के लॉक टूटे हुए थे तथा दोनों मशीनों के साथ भी तोड़-फोड़ की हुई थी। मशीनों के कई हिस्सों को लोहे की राड से अलग किया गया। अधिकारी का कहना है कि कैश कितना चोरी हुआ है, इसका पता मशीन हेड ऑफिस बेलापुर के रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा। एटीएम कक्ष में दो मशीन हैं। जिनमें एक हाल ही में कुछ समय पहले ही लगाई गई थी। उसी नई मशीन में बुधवार शाम को टारगेट के अनुरूप 15 लाख रुपए पूरे किए गए थे। दूसरे एटीएम में कैश डिमांड से संबंधित मैसेज नहीं मिला था। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी की फुटेज हासिल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे और उन्होंने उंगलियों के निशान लिए। बता दें कि इसके पहले बदमाश कई एटीएम उठाकर ले जा चुके हैं।

बरवाला में हैं 8 एटीएम

शहरमें विभिन्न बैंकों के कुल आठ एटीएम लगे हुए हैं। इनमें से आधे बैंकों पर ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने बैंकों को हिदायत दी हुई है कि वे रात 11 बजे के बाद एटीएम केबिन को लॉक कर दें। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा जिसके एटीएम को निशाना बनाकर लुटेरों ने लाखों रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया है उस बैंक के एटीएम को पहले भी बदमाशों द्वारा दो तीन बार निशाना बनाया जा चुका है। करीबन डेढ़ साल पहले तो चोरों ने बैंक के अंदर लॉकर