- Hindi News
- पांच दिन पहले बोली शादी करूंगी, बाद में लगाया दुष्कर्म का आरोप
पांच दिन पहले बोली शादी करूंगी, बाद में लगाया दुष्कर्म का आरोप
नहींसाहब मैं अपने परिवार वालों के साथ नहीं जाना चाहती। मैं अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हूं। पुलिस के सामने यह बयान 13 सितंबर को घर से लापता हुई लड़की ने पांच दिन पहले दिया था। तब उसने खुद को बालिग बताया था और उम्र का प्रमाणपत्र भी दिखाया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे प्रोटेक्शन हाउस में भेज दिया था। बुधवार को लड़की ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला शहर थाने में मामला दर्ज कराया है।
मिल गेट चौकी प्रभारी रामअवतार ने बताया कि 13 को रायपुर रोड स्थित रामनगर कॉलोनी से एक लड़की घर से चली गई थी। लड़की की मां ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया और अारोप लगाया कि उसकी बेटी पड़ोस के एक लड़के के साथ देखा गया है। पुलिस ने उस लड़के को ट्रेस कर लिया। लड़की के फोन को ट्रेस करके उसे शिव नगर से बरामद कर लिया। एसआई ने बताया कि लड़की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ नहीं जाना चाहती। वह उससे शादी करना चाहती है। बुधवार को लड़की के परिजन उसे साथ ले जाने के लिए डीसी से मिले। लड़की के जन्म प्रमाण पत्र पेश किए। डीसी ने उसे ले जाने की सहमति दे दी। बाद में लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।