पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने मांगी पांच दिन की मोहलत

पुलिस ने मांगी पांच दिन की मोहलत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी के आश्वासन के बाद माने, खुले पेट्रोल पंप

पेट्रोलपंप संचालकों की हड़ताल से घबराए पुलिस के अफसरों ने व्यापारियों को कड़ी सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया है। थाना, चौकी और पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी गश्त देने में कोताही तो नहीं बरत रहे, इसके लिए स्वयं एसपी विकास धनखड़ सादा वर्दी में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ निरीक्षण करेंगे। गुरुवार को पंप संचालकों के साथ पुलिस कप्तान की हुई वार्ता के ऐसे ही परिणाम निकले। जबकि बरवाला पंप संचालक से लूट और जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों को तीन-चार दिनों में पकड़ने का वक्त मांगा। इस पर पंप संचालकों ने पुलिस प्रशासन को घटना का पांच दिन में खुलासा करने का वक्त दिया है। निर्धारित समय में पुलिस वायदे पर खरा नहीं उतरती है तो व्यापारी दोबारा से जोन स्तरीय हड़ताल करेंगे।

लघु सचिवालय स्थित एसपी ऑफिस में शाम पांच बजे से ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में पंप संचालकों की वार्ता हुई। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आनंद गोयल ने पुलिस के ढीले रवैये पर पंप संचालकों ने सवाल उठाए तो एसपी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने से लेकर घटनाओं का खुलासा और अपराधियों को गिरफ्त में लेने का भी वायदा किया। पुलिस कप्तान ने पंप संचालकों को यह भी आश्वासन दिया कि थाना, चौकी की पुलिस और पीसीआर रोजाना गश्त करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने छोटे पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चंद दिनों पूर्व पंप लुटने शिकार हुए गौरव तायल और अन्य मामलों का खुलासा रिकवरी करने की बात कही। इसी बात पर एसपी ने खुद निरीक्षण करने की राय रखी। इस दौरान उपाध्यक्ष राजकुमार सलेमगढ़, सचिव नकुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मंदीप मलिक, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

अपराधियों का लगा सुराग

व्यापारीबताते हैं कि मीटिंग के दौरान पुलिस अफसरों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का सुराग लग चुका है। अगले तीन-चार दिनों में अपराधी जल्द ही गिरफ्त में होंगे, ऐसा आश्वासन पुलिस ने दिया है। व्यापारी तो यहां तक कहते हैं कि कुछ पुलिस अधिकारी तो घटना के दौरान उपयोग हुई बाइक भी चिन्हित कर ली गई। इसलिए व्यापारियों ने पुलिस को घटना का खुलासा करने के लिए पांच दिनों का वक्त दिया है।

डीएसपीहफ्ते में एसएचओ रोज करेंगे दौरा

बैठकके दौरान ए