प्रवीण को मैन ऑफ मैच चुना
हिसार | एचएयूमें चल रहे पुरुष वर्ग के अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच कृषि अभियान्त्रिकी महाविद्यालय पशु-चिकित्सा महाविद्यालय के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। केवल 67 रन पर टीम के सभी खिलाड़ी आउट हो गए। इस मैच में अमोल नागर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। पशुचिकित्सा महाविद्यालय के प्रवीण कंबोज ने बेहतरीन बॉलिंग करके केवल 9 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मनोज ने 3 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने केवल 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। प्रवीण कंबोज को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। फाइनल मैच शुक्रवार सुबह कृषि महाविद्यालय हिसार लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा महाविद्यालय, के मध्य खेला जाएगा।
एचएयू में चल रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि।