पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस मुकाबले में मितांशु बना विजेता

डांस मुकाबले में मितांशु बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंपीरियल कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

भास्करन्यूज | हिसार

तोशामरोड स्थित इंपीरियल कॉलेज में गुरुवार को केयू के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से किया गया। प्रतियोगिता में गायन, कविता पाठ डांस प्रस्तुत किया गया।

डांस में जब हिमांशु ने यूपी वाला ठुमका लगाना.. गाने पर डांस किया तो विद्यार्थियों ने जमकर आनंद उठाया। इसके बाद वंस मोर वंस मोर की आवाज आने लगी। मितांशु ने भी अपने साथियों को निराश नहीं किया और थोड़ी देर बाद फिर से स्टेज पर गया और डांस किया। कविता में गीतिका तोहिद ने दिल का छूने वाली कविता सुनाकर माहोले का मार्मिक बना दिया। परंतु जल्द ही मितांशु अविनाश ने विद्यार्थियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। डायरेक्टर डॉ. सत्य सुरेंद्र सिंगला ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने अंदर कला को पनपने दे ओर मंच पर लाए। इस मौके पर डॉ. कुलदीप सिंह आर्य, प्रोफेसर आईएस सिवाच कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा। मंच का संचालन प्रोफेसर विभा कोर स्वाति शर्मा ने किया। कविता पाठ में गीतिका प्रथम, तोहिद दूसरे स्थान पर रहे। डांस में मितांशु प्रथम अविनाश और ऋषिकेश संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे। गायन में मितांशु प्रथम कैलाश ओर संयम संयुक्त स्थान से िद्वतीय रहे।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में डांस करतींं छात्राएं।