पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजेयू में आज नृत्य और गायन की प्रतियोगिताएं

जीजेयू में आज नृत्य और गायन की प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीजेयूमें गुरुवार से प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन थियेटर साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ी प्रति स्पर्धाएं हुईं। शिक्षण खण्ड-4 के सेमिनार हाॅल में शुरू हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने किया। अध्यक्षता डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. कुलदीप बंसल ने की। निदेशक युवा कल्याण अजीत सिंह ने बताया कि प्रतिभा खोज के पहले दिन मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, कविता हिंदी, उर्दू, पंजाबी, हरियाणवी अंग्रेजी के अतिरिक्त हिंदी अंग्रेजी भाषण की प्रति स्पर्धाएं हुईं। प्रतिस्पर्धाओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

19 सितंबर को फाइन आर्ट, 22 सितंबर को संगीत 24 सितम्बर को नृत्य से जुड़ी स्पर्धाएं होंगी। 24 सितंबर को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। विशेषज्ञ के रूप में राजकीय महाविद्यालय, हिसार के सांस्कृतिक गतिविधियों के डीन डाॅ. मखन सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रो. सरोज प्रो. विक्रम कौशिक ने भी निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।