नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत
हिसार | शिवकाॅलोनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मामले पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। सूर्यनगर चौकी प्रभारी प्रेमसिंह ने बताया कि सुबह नाले में एक व्यक्ति का बहता हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद शव को निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शिवनगर के 32 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है। गणेश सुबह घूमने के लिए गया था। यहां नाले पर पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। गणेश मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। पिछले सात सालों से वह हिसार में रह रहा था।