- Hindi News
- कपास में विशेषज्ञों की सलाह लेकर करें स्प्रे
कपास में विशेषज्ञों की सलाह लेकर करें स्प्रे
हिसार | कपासमें रिफ्यूजिया लगाने, तीन-चार स्प्रे मिलाकर करने से सफेद मक्खी का प्रकोप बढ़ा है। कभी भी विक्रेता की सलाह पर कीटनाशक दवा का स्प्रे करके हमेशा कृषि विशेषज्ञ की सलाह पर ही स्प्रे करें। डाॅ. नरेंद्र ने सफेद मक्खी द्वारा कपास फसल को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृभको द्वारा गांव सिसवाल में कृभको बीटी कपास राजा पर किसान लीलू राम के खेत में फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. नरेंद्र ने किसानों को सचेत किया। कृषि विकास अधिकारी डाॅ. बलवान सिंह ने मुनाफे की खेती के लिए संतुलित खाद उपयोग पर बल दिया।