- Hindi News
- मनुष्य राम के आदर्शों को अपनाएं : मदन गोपाल
मनुष्य राम के आदर्शों को अपनाएं : मदन गोपाल
अग्रसेनभवन में तायल परिवार की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में संत मदन गोपाल महाराज ने चौथे दिन भगवान राम की कथा सुनाते हुए कहा कि राम कथा सुनने से काम का नाश होता है। इसलिए जिसको काम-रोग हो वह राम कथा सुने। राम कथा सुनने से मनुष्य अपने जीवन में सहज परमात्मा की प्राप्ति कर लेता है। महाराज ने बताया कि रामकथा जीवन जीने का मंत्र है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर उन पर आगे बढ़ना चाहिए। भगवान राम अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए चौदह साल का वनवास काटा था। रावण अहंकार का प्रतीक था उसे मारकर भगवान ने पुन धर्म की स्थापना की। जो व्यक्ति अहंकारी है वहीं रावण है। रामकथा योग शास्त्र है राम ने जो किया वो जीव को करना चाहिए कृष्ण ने जो कहा उसपर मनुष्य को अमल करना चाहिए। जीवन में सुख की चाह रखने वालों को राम के आदर्शों पर अपनाना चाहिए। तब कृष्ण जैसा आनंद उसके जीवन में आता है। राम कथा के बाद कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें कृष्ण जन्म की झांकियां दिखाई गई।
मदन गोपाल।
अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान झूमते श्रद्धालु।
श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की निकाली गई झांकी।