छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर
हिसार | गवर्नमेंटकॉलेज हिसार में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 10 दिवसीय सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 सितंबर तक चलेगा। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि छात्राएं सेल्फ डिफेंस के माध्यम से अपनी सुरक्षा संबंधी गुर सीख रही हैं और इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर प्रिंसिपल स्नेह नंदा ने कहा कि हर लड़की को आत्मरक्षा करने में सक्षम होना चाहिए और छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना आना चाहिए। इस मौके पर सीमा, वंदना, आशा के.जीत आदि मौजूद रहे।