पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसरा ने 8 शवों का अंतिम संस्कार करवाया

आसरा ने 8 शवों का अंतिम संस्कार करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | आसरावेलफेयर सोसायटी ने अलग-अलग स्थानों से पिछले बीस दिनों के अंतराल में मिले आठ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करवाया। आसरा संस्था के अध्यक्ष डाॅ. दीपक नागपाल ने बताया कि हांसी थाने से दो शव, दो शवों को सदर हिसार थाने से, एक शव उचाना थाने से, एक शव को बरवाला थाने से, एक शव उकलाना थाने से, एक शव आदमपुर थाने से इन सभी शवों का पुलिस द्वारा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। इन सभी आठ शवों को पुलिस द्वारा आसरा संस्था को अंतिम संस्कार करवाने के लिए सौंपा गया। हिसार के ऋषि नगर की श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार करवाने के लिए सभी शवों को लाया गया। इस मौके पर आसरा संस्था के अध्यक्ष डाॅ. दीपक नागपाल अपने पदाधिकारियों नरेंद्र अनेजा, धर्मवीर मग्गू, आरएस कटारिया, रमेश शर्मा, मनदीप पंडित, यासीन नियाणा, वेदप्रकाश बेनीवाल, मुकेश विमल, सदर थाना से हेड कांस्टेबल बलदेव, बालसमंद चौकी अनिल कुमार हेड कांस्टेबल, बरवाला सुरेश कुमार एएसआई, उकलाना से दिलबाग सिंह सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह एएसआई, उचाना थाने से सब इंस्पेक्टर मनदीप कुमार, हांसी थाने से हेड कांस्टेबल रामबिलास एएसआई हरजिंद्र उर्फ भोला मौजूद थे।