पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएनबी के करंसी चेस्ट स्टाफ ने दिया एक दिन का वेतन

पीएनबी के करंसी चेस्ट स्टाफ ने दिया एक दिन का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ की आपदा में मदद के लिए लगातार संगठन आगे रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक की करंसी चेस्ट के स्टाफ ने अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए हैं। चेस्ट के मैनेजर रमेश खत्री और चेस्ट ऑफिसर बलबीर सिंह सीबिया ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सभी का फर्ज बनता है कि यथासंभव मदद करें। करंसी चेस्ट के स्टाफ ने पहले भी इस प्रकार के कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने बाढ़ से हुई मौतों पर भी शोक जताया है।