पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाटला में बच्चों को टेटनेस के टीके लगाए

भाटला में बच्चों को टेटनेस के टीके लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गांवभाटला की प्राथमिक पाठशाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को टेटनेस के टीके लगाए गए। अध्यापक सत्यवान द्विवेदी ने बताया की हर व्यक्ति को पांच साल में एक बार टेटनेस का टीका लगवाना जरूरी है तथा गहरा घाव होने पर भी टीटी का टीका लगवाना चाहिए। एएनएम अनिता देवी, कृष्णा देवी आशा वर्कर गीता देवी ने बच्चों को चोट लगने पर टीटी का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया चोट लगने पर उसे साफ़ रखने चोट के घाव के उचित उपचार करने के लिए जागरूक किया। विद्यालय की मुख्य शिक्षिका मीरा रानी ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम काफी समय से विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर रही है बच्चों को इससे अवश्य ही लाभ मिलता है स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत 100 बच्चों को टेटनेस के टीके लगाए गए। इस अवसर पर मास्टर संतलाल, सुरेश कुमार, श्यामलाल, दयारानी, वीना रानी, भूपेंद्र आदि उपस्थित थे।