- Hindi News
- मंगालीवाला परिवार कश्मीर के एक गांव को गोद लेगा
मंगालीवाला परिवार कश्मीर के एक गांव को गोद लेगा
हिसार | मंगालीवालापरिवार के संयुक्त अरब अमीरात स्थित उपक्रम गल्फ पेट्रो केम ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक गांव के पुनर्वास की पेशकश की है। इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन निदेशक सुधीर गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि वह जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई तबाही से व्यथित हैं और पुनर्वास के पुनीत कार्य में सरकार का सहयोग करना चाहते हैं। गल्फ पेट्रो केम के प्रबंध निदेशक सुधीर गोयल मूलत: हिसार के निवासी हैं। उनका मिडल ईस्ट में ग्रीस, ऑयल और इस्पात का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवसाय है। कंपनी के चेयरमैन अशोक गोयल और प्रबंध निदेशक सुधीर गोयल कंपनी के पदाधिकारियों ने दिल्ली कार्यालय में चर्चा के बाद जम्मू कश्मीर के एक गांव के पुनर्वास में सहयोग देने का निर्णय किया है।