पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूशन पढ़ने गया छात्र 19 दिन से घर नहीं लौटा

ट्यूशन पढ़ने गया छात्र 19 दिन से घर नहीं लौटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| एचबीक्वार्टर 30/1 ईबीएस हिसार घोड़ा फार्म निवासी संदीप कुमार का 14 वर्षीय बेटा बृजमोहन उर्फ अर्जुन पिछले करीब पंद्रह दिनों से घर से लापता है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन 4 सितंबर को शाम लगभग पांच बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था, तब से उसका कोई अता पता नहीं है। अर्जुन के पिता संदीप कुमार ने बताया कि अर्जुन अमर ज्योति स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है और पढ़ने लिखने में काफी होशियार है। उसने आधी बाजू की शर्ट, नीले रंग की पैंट और चमड़े की काले रंग की चप्पल और महरून कलर का बैग लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुन घर से ट्यूशन पढ़ने की कहकर निकला था। वे अर्जुन की आस पास की रिश्तेदारी या अन्य सभी जगहों पर कर चुके हैं। वहीं इसकी शिकायत सदर थाना में दे रखी है, लेकिन अभी तक अर्जुन की कोई सूचना नहीं मिली है। इसी तरह से रविवार सुबह को रायपुर गांव से 13 वर्षीय श्वेता घर से लापता हो गई। पिता राजकुमार ने बताया कि वह अपने सहेली के पास कुछ किताबें लेने के लिए गई थी। इसके बाद से लड़की के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अर्जुन।