- Hindi News
- हर स्कूल में तैयार करनी होगी खेलों की दो टीमें
हर स्कूल में तैयार करनी होगी खेलों की दो टीमें
शिक्षाविभाग ने स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए योजना तैयार की है। स्कूल अब औपचारिकता करने की बजाय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर मैदान में भेजेंगे। हर स्कूल को खेलों की दो टीम तैयार करनी होगी। निदेशक शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक जिला शिक्षा अधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी किया है। खास बात है कि विभाग को इसकी रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। स्कूलों से लेकर जिला राज्य स्तर तक भी होने वाली प्रतिभाओं में भाग लेने के लिए अब महज औपचारिकता करने की बजाय स्कूलों को दो खेल टीमें तैयार करनी होंगी। विभाग द्वारा प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर खेलों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। ब्लाॅक स्तरीय एवं जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के नाम पर शिक्षा विभाग के फ्लाप शो के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही स्पैट के लिए चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना होगा। अधिकतर स्कूलों में तो खेल टीमें ही नहीं हैं। विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल स्पर्धाओं के समय महज औपचारिकताएं कर खिलाड़ियों को मैदान में उतार दिया है। महज खिलाड़ी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते। इन खिलाड़ियों को स्कूल में डीपीई और पीटीआई प्रशिक्षित करेंगे, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारा सके।
स्कूलों में खेलों के लिए चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रत्येक माह की 10 तारीख को मेल से शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके लिए सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ) को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीटीआई को सुबह 8 से 2:30 बजे तक देना होगा प्रशिक्षण
जारीआदेशों के अनुसार सभी स्कूलों के पीटीआई डीपीई को स्कूल में सुबह 8.00 बजे से दोपहर बाद 2.30 बजे तक खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देना होगा। स्पैट के लिए चयनित खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान देना होगा।