पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव की शिनाख्त के लिए मंजीत की मां का होगा डीएनए टेस्ट

शव की शिनाख्त के लिए मंजीत की मां का होगा डीएनए टेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घिरायेके पहलवान रणधीर सिंह के बेटे 35 वर्षीय मंजीत सिंह मर्डर केस में पुलिस अब अर्ध जले शव की शिनाख्त के लिए मंजीत की मां का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए पुलिस को सोमवार को कोर्ट से इजाजत मिल गई है। वही मंजीत की मां ने भी डीएनए कराने के लिए राजी हो गई है। शहर थाना प्रभारी मनदीप सांगवान ने बताया कि मंजीत के शव की शिनाख्त के लिए उसकी मां का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। ताकि शव के बारे में परिजनों और पुलिस की स्थिति साफ हो सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। सोमवार को मंजीत की मां कोर्ट में आई। यहां कोर्ट ने मंजीत की मां से पूछा की क्या आप डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार है। इस पर मंजीत की मां ने कहा कि वह डीएनए टेस्ट के लिए तैयार है।

जून माह में टिब्बादानाशेर के एक मकान में बुडाना के कपिल ने गोली मारकर मंजीत की हत्या कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कपिल और घिराय के संदीप पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। कपिल उसके भाई अजय ने मंजीत की हत्या कर उसके शव को राज कैनाल के पास ले जाकर एक गड्ढे में डालकर जला दिया था। इस पर पुलिस को उसका अर्ध जला शव मिला था। जिस मकान में वारदात हुई थी वह भी मंजीत का था। इस मकान में आरोपी कपिल करीब चार महीने से मुफ्त में रह रहा था। पुलिस ने कपिल उसके भाई अजय को गिरफ्तार किया था।

मंजीत मर्डर केस