- Hindi News
- रोडवेज बस चालक और परिचालक को लाठियों से पीटा
रोडवेज बस चालक और परिचालक को लाठियों से पीटा
सोमवारदोपहर बदमाशों ने हांसी से हिसार रूट पर चलने वाली बस के चालक सुखबीर सिंह और परिचालक जोगिंद्र के साथ मारपीट की। घायल अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात दोपहर करीब 12 बजे कैंट क्षेत्र में हुई। चालक सुखबीर ने बताया कि वह शनिवार हांसी से हिसार के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान दो युवक हांसी से बस में सवार हो गए। दोनों दरवाजे पर खड़े थे। इस पर परिचालक ने अंदर खड़े होने का लिए कहा। दोबारा से कहने पर कहासुनी हो गई। कैंट क्षेत्र में पहुंचे तो उन दो युवकों के साथ करीब पांच छह युवक लाठी डंडों के साथ बस में घुस गए और लाठियां बरसा दीं। इस मामले में तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं।