पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से लापता छात्रा मृत मिली

घर से लापता छात्रा मृत मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन पहले सहेली के यहां से किताब लाने के लिए निकली थी, पर नहीं लौटी

रायपुरगांव से तीन दिन पहले लापता हुई 13 वर्षीय लड़की का शव मंगलवार को गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर सिवानी फीडर नहर में मिला है। नहर पर मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस काे सूचना दी। वहीं मृतका के घरवालों ने लड़की की हत्या की आशंका जाहिर की है। इस संबंध में सदर थाने में रविवार को लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

कैंट चौकी प्रभारी कृष्णलाल ने बताया कि रायपुर से लापता श्वेता का शव सिवानी फीडर में मिला है। आठवीं कक्षा की छात्रा श्वेता शनिवार सुबह करीब 8 बजे घर से अपनी सहेली ज्योति के पास ड्राइंग की किताब लेने निकली थी। उसकी सहेली का घर गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर ढाणी में है। मगर श्वेता इसके बाद घर नहीं आई। शाम तक लड़की के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के पर श्वेता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने सदर थाने में लड़की के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। लापता होने के तीन दिन बाद लड़की का शव मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे सिवानी फीडर में मिला है। पुलिस का मानना है कि लड़की की मौत करीब 24 घंटे पहले हुई है। क्योंकि उसकी लाश गली सड़ी अवस्था में नहीं मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले लड़की के पिता ने किसी बात पर उसे धमकाया था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई। रास्ते में उसे पड़ोस का चाचा भी मिला। चाचा के पूछने पर उसने बताया कि वह ढाणी में सहेली से किताब लेने जा रही है। इस पर चाचा ने बाइक पर बैठाकर उसे सहेली के घर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बाद में लड़की को गांव के नजदीक से निकल रही नहर के पास देखा गया।

श्वेता की लाश मिलने के बाद उसके घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मृतका के पिता राजकुमार का कहना है कि किसी के साथ रंजिश नहीं है। कैंट चौकी प्रभारी कृष्णलाल ने बताया कि शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

> सिवानी फीडर का पानी शनिवार सुबह 6 बजे बंद किया तो लाश कैसे आई?

> लड़की यदि बालसमंद नहर में गिरती तो सिवानी फीडर का पानी बंद होने से बहते हुए अागे चली जाती। क्योंकि रायपुर के पास से बालसमंद नहर निकलती है। शव बुर्जी नंबर 8 हजार सिवानी फीडर में मिला है ?

> क्