- Hindi News
- सावधान! मत कीजिए रेलवे की फर्जी भर्ती में आवेदन
सावधान! मत कीजिए रेलवे की फर्जी भर्ती में आवेदन
भास्कर न्यूज | हिसार/भिवानी
बेरोजगारयुवाओं के लिए चेतावनी है। रेलवे भर्ती बोर्ड की फर्जी वेबसाइट पर निकली हजारों भर्तियों के माध्यम से युवाओं से ठगी का प्रयास किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये फीस के साथ दस अक्टूबर तक आवेदन की तिथि रखी गई है। निकाली गई पोस्टों में टिकट कलेक्टर, खलासी, हेल्पर, ट्रैकमैन आदि पद दर्शाएं हुए हैं। सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। मामले का खुलासा हुआ तो रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर युवाओं को सावधान रहने की चेतावनी दी है। इस मामले में रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने फर्जी वेबसाइट Uwww.rrbbpl.org बनाने वाले ठगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल की फर्जी वेबसाइट पर एक सप्ताह पहले दिए गए विज्ञापन में 11814 पदों पर भर्ती निकाली गई हे जिसमें देश भर के दस हजार से अधिक बेरोजगारों ने मांगी गई फीस भरते हुए आवेदन कर भी दिया है। भिवानी से आवेदन करने वालों की संख्या भी सौ से अधिक है। उक्त पदों के लिए ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। प्रत्येक फार्म पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से 300 रुपये शुल्क के रूप में लिए जा रहे हैं।
कई ने किया आवेदन
युवाओं को चेताया
असली वेबसाइट
ऐसी है रेलवे की फर्जी वेबसाइट
> यूआरएल www.rrbbpl.nic.in है।
> वर्तमान में रिक्रूटमेंट का कोई नोटिस नहीं है।
> राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे कांटेक्ट अस लिखा है, जिस पर क्लिक करने पर फोन नंबर जाते हैं
> रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पश्चिम मध्य रेल की मिलती जुलती वेबसाइट
> यूआरएल (यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर) Uwww.rrbbpl.org है।
> राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे कांटेक्ट नंबर नहीं है।
> रिक्रूटमेंट नोटिस जारी किया गया है।
हिसार जिले से रेलवे भर्ती के लिए अभी तक ऑनलाइन फार्म भरने वालों की संख्या भी काफी है। आवेदन करने वाले बेरोजगार युवकों ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि यह पद फर्जी जारी किए गए हैं। और वेबसाइट ही फर्जी है। उन्होंने उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर सार्वजनिक सूचना के माध्यम से बेरोजगारों युवाओं को फर्जी वेबसाइट पर निकली रिक्तियों से बचने का आग्रह किया गया है। इसमें बताया गया है कि रेलवे भर