हिसार. बालसमंद में कुछ दंबगों ने एक एएसआई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बालसमंद चौकी में तैनात एएसआई दशरथ कुमार पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। दशरथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताय कि वह बालसमंद स्थित सैन मिष्ठान भंडार के पास ड्यूटी पर तैनात थे। वे वहां कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक आए। उन्होंने वहां अभद्रता शुरू कर दी। इस पर दशरथ ने उन्हें समझाया। पर दोनों युवकों ने एएसआई के साथ कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने एएसआई के उपर कुर्सी फेंककर मारी। इसके बाद लात घूंसों से उनकी पिटाई की। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। दशरथ के हाथों में चोट आई है। घायल एएसआई मूलरूप से राजस्थान में भादरा के एक गांव के निवासी है। वह काफी समय से बालसमंद चौकी में तैनात है। पुलिस ने इस संबंध दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।