बाजार से घर लौट रही युवती से बदसलूकी
बाजारसे सोमवार शाम घर को लौट रही एक युवती के साथ बरवाला रोड स्थित जिंदल पार्क के पास एक युवक ने बदसलूकी की। इसके बाद आरोपित ने अपने साथियों के साथ युवती के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। युवती को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती आंबेडकर बस्ती निवासी एक युवती ने बताया कि वह सोमवार शाम अपने भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी बीच जिंदल पार्क के पास पड़ोस के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोककर अपशब्द कहे। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की। कहासुनी होने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती ने बताया कि जब वह घर चली गई तो उसने सारा मामला मां को बताया। बाद में युवती की मां शिकायत लेकर आरोपी के पहुंची।
युवती का आरोप है कि शिकायत करने के करीब एक घंटे बाद आरोपी कई युवकों को लेकर उसके घर गया। इसके बाद लाठी डंडों से युवती उसके परिजनों के साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में बबलू, छोटा, नवनीत सहित दो महिलाओं पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।