पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंप मालिकों की बैठक आज, एसपी बोले, अपराधी जल्द होंगे गिरफ्त में

पंप मालिकों की बैठक आज, एसपी बोले, अपराधी जल्द होंगे गिरफ्त में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| मेयरके देवर पेट्रोल पंप संचालक हरिराम और सेल्समैन सुशील को गोली मारने और लूट का प्रयास करने वालों तक पुलिस ने पहुंचने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। जबकि मंगलवार को व्यापारियों को अपराधियों को पकड़ने वाला पुलिस का अल्टीमेटम खत्म हो गया। पंप संचालकों का कहना है कि पुलिस से हम मिले नहीं थे, इसलिए बुधवार को दोबारा से पुलिस से मिलेंगे। व्यापारियों के साथ रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगे। वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामार कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी ने विशेष टीम गठित की है।

^ घटना को अंजाम देने वालों का पता चल गया है। उनके नाम पते ट्रेस किए जा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई के डर से वह इस वक्त छिपे हुए हैं। हम आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।\\\'\\\'

विकासधनखड़, एसपी,हिसार।

^मंगलवार को व्यापारी पुलिस से नहीं मिल सके। इसलिए हम बुधवार को हिसार जोन के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाएंगे। इस दौरान पुलिस से मुलाकात करेंगे। जिससे सही स्थिति पता चल सके।\\\'\\\'

आनंदअग्रवाल, जिलाप्रधान, ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन