पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लघु सचिवालय में शहीदों को श्रद्धांजिल अर्पित की

लघु सचिवालय में शहीदों को श्रद्धांजिल अर्पित की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| शहीदीदिवस के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त एमएल कौशिक ने पुष्प चक्र अर्पित करके नमन किया। पुलिस अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। जिला प्रशासन जिला सैनिक बोर्ड द्वारा आयोजित शहीदी समारोह में उपायुक्त एमएल कौशिक ने कहा कि हम सभी उन बहादुर देशभक्तों स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। ऐसे देशभक्तों की बदौलत ही हमें यह आजादी मिली है। इस मौके पर एसडीएम अशोक बंसल, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीएसपी परमजीत सिंह, सैनिक बोर्ड से क्लर्क रणबीर सिंह, रामफल खजान सिंह उपस्थित रहे।

शहीदों को श्रद्धांजलि देते उपायुक्त डॉ. एमएल कौशिक।