- Hindi News
- शहीद किसी जाति विशेष की धरोहर नहीं होते : सरदाना
शहीद किसी जाति विशेष की धरोहर नहीं होते : सरदाना
हिसार|देश केस्वतंत्रता संग्राम में राव तुलाराम का योगदान अविस्मरणीय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज आजादी की जिस खुली हवा में हम लोग सांस ले रहे हैं वह केवल इन्हीं अमर शहीदों की कुर्बानी की वजह से ही है। यह बात हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौतम सरदाना ने राव तुलाराम के शहीदी दिवस पर मंगलवार को यादव धर्मशाला में स्थित राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही। स्वतंत्रता संग्राम में राव तुलाराम के योगदान की यादों को बताते हुए कहा कि हमें शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि हम अपने देश को उन्नति और प्रगति के पथ पर और अग्रसर कर सके। इस अवसर पर एमएल सहगल, मेहर चंद मनचंदा, भजन लाल अरोडा़, सोनू कांगडा, मुकेश सैनी, सोनू बिश्नोई, प्रमोद गोदारा, दीपक जैन, राजीव बेनीवाल, महावीर बोहत आशीष सेन आदि मौजूद रहे।
तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते गौतम सरदाना।