- Hindi News
- अंग्रेजों के जुल्म आज तक जेहन में बसाए हैं चंद्रावती
अंग्रेजों के जुल्म आज तक जेहन में बसाए हैं चंद्रावती
हिसार|गांव सलेमगढ़निवासी वयोवृद्ध चंद्रावती देवी आज भी अंग्रेजों द्वारा ढहाए गए जुल्मों को अपने जेहन में बसाए हुए हैं। चंद्रावती ने युवाओं के साथ अपने अनुभव मंगलवार को गांव किरतान में आयोजित शहीदी दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि साझा किए। आजाद हिंद युवा क्लब के तत्वावधान में गांव के राजीव गांधी सेवा सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंची चंद्रावती देवी ने बताया कि अंग्रेजों के जुल्म से तंग आकर उनके परिवार ने अंग्रेज अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया था। उस समय उसकी उम्र मात्र सात वर्ष की थी। इस जुर्म में अंग्रेजों ने पूरे परिवार को काले पानी की सजा सुनाई, जहां उनके साथ इतने जुल्म हुए कि आज भी जब वे जेहन में आते हैं तो आत्मा सिहर उठती है।
चंद्रावती कों सम्मानित करते आजाद क्लब के सदस्य।