- Hindi News
- जनसेवा के लिए राजनीति से अच्छा माध्यम नहीं : सावित्री
जनसेवा के लिए राजनीति से अच्छा माध्यम नहीं : सावित्री
शहरीस्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने मंगलवार को कहा कि वह 25 सितंबर को सुबह 10 बजे हिसार विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भरेंगी। उन्होंने जनशक्ति को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में सुशीला भवन पहुंचकर उन्हें अपना आशीर्वाद समर्थन दें। सावित्री जिंदल 12 क्वार्टर एवं कैमरी रोड स्थित श्याम विहार निवासियों को अपने नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देने पहुंची। जनता की दी हुई ताकत के बल पर मैंने 80 करोड़ की लागत से वाटर वक्र्स का निर्माण शुरू कराया, ताकि अगले 30 साल तक पानी की परेशानी हो। मैंने इसी तरह लगभग सभी नई कॉलोनियों में सीवर, पानी, गली, सड़क आदि के लिए धन की कमी नहीं आने दी। इस अवसर पर मेयर शकुंतला राजलीवाला, निगम पार्षद मान सिंह चौहान, गीता सैनी, सुनील सुरलिया, बिमला शर्मा, दयानंद निम्बल, कर्नल सुंदर सिंह, सूबे सिंह, रामशरण आहुजा, रामस्वरूप सैनी, प्रताप वर्मा, बजरंग वधवा, कर्नल हरिसिंह आिद थे।
लोगों को संबोधित करतीं सावित्री जिंदल।