पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रमेश वर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने बेशक हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, मगर पार्टी के राज्य कोषाध्यक्ष एवं आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश वर्मा ने हिसार हलके से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट राजेश जाखड़ ने बताया कि यह फैसला सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने एक संयुक्त बैठक कर लिया। बैठक में तय हुआ कि चुनावी झंडे का रंग काला होगा, क्योंकि काले झंडे को लेकर सभी लोगों ने काफी प्रदर्शन किए हैं। चुनाव को न्यूनतम रुपयों में लड़ने का भी फैसला लिया गया। प्रचार में गाडिय़ों की जगह रिक्शों का प्रयोग किया जाएगा।

गाड़ दिया खूंटा