- Hindi News
- विकास का वादा किया फिर भी हिसार पिछड़ गया : डॉ. कमल
विकास का वादा किया फिर भी हिसार पिछड़ गया : डॉ. कमल
भाजपाप्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि हिसार का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि हिसार की विधायिका एवं मंत्री के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल होते हुए भी शहर विकास के मामले में पिछड़ा रह गया। नगर की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर है।गुरुवार को डाॅ. गुप्ता ने कहा कि यदि आपने मुझे विधायक बनाया तो आपको मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैं विधायक के रूप में आपकी सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी योजना में हिसार को भी शामिल करवाने का प्रयास करूंगा, ताकि हिसार की जनता को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाएं भी मिल सकें। वहीं, दूसरी ओर आज शांति नगर में भाजपा युवा मोर्चा के डा. अनीश गुप्ता, योगेश सोनी, मिपाल घनघस, कौशल घनघस, पंकज गुप्ता, भंवर सिंह राठौड़ आदि ने प्रचार किया।