- Hindi News
- राजेश बगला ने बसपा से इस्तीफा दे चश्मा पहना
राजेश बगला ने बसपा से इस्तीफा दे चश्मा पहना
पाला बदला
बसपाके राजेश बगला ने गुरुवार को बसपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राज्यसभा सदस्य रणबीर गंगवा की मौजूदगी में उनके घर पर इनेलो पार्टी ज्वांइन की। इस मौके पर राजेश ने कहा कि इनेलो पार्टी सभी वर्गों को सम्मान देती है। अब वे इनेलो पार्टी के लिए घर घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। साथ ही रणबीर गंगवा ने कहा कि राजेश के पार्टी में शामिल होने पर उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।