पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैलजा समर्थक सिहाग का कांग्रेस से इस्तीफा

सैलजा समर्थक सिहाग का कांग्रेस से इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नारनौंदविधानसभा सीट से टिकट कटने से नाराज हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश सिहाग ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा के करीबी हैं। सिहाग के साथ उनके पिता पूर्व पार्षद दिलबाग समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। इससे पहले पिता पुत्र ने जाट धर्मशाला में अपने समर्थकों की एक बैठक की। फिर पत्रकारों से रूबरू होते हुए युवा नेता सिहाग ने कहा कि टिकट आवंटन में युवाओं के साथ धोखा किया है। वे छात्र जीवन से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।